कहा- TMC आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार करती है
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने बंगाल जाकर ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक सभा में कहा कि तृणमूल कांग्रेस आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार करती है।
मोदी बुधवार को नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
रैली में 85 किलोमीटर दूर से संदेशखाली की महिलाएं भी शामिल होने पहुंची। बता दें कि संदेशखाली की महिलाओं ने TMC नेता शाहजहां शेख पर रेप और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।
इस पर पश्चिम बंगाल की राजनीति पिछले दो महीनों से गरमाई हुई है। मोदी ने कहा कि बंगाल पर टीएमसी नाम का जो ग्रहण है, वो राज्य के विकास को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है।
आपको इंडी गठबंधन को हराना है। देश के कोने-कोने में कमल खिलाना है। नारी वंदन का इतना बड़ा भव्य समारोह, नारी सम्मान में कमल के सम्मान में सब माताओं-बहनों से आग्रह है कि अपना मोबाइल फोन निकालिए फ्लैश लाइट चालू कीजिए।
ये नारी सम्मान, नारी शक्ति के सामर्थ्य का परिचय है। आज नारी शक्ति पूरे देश को अपने सामर्थ्य का परिचय दे रही है।
पीएम ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए नारी शक्ति को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना जरूरी है।
भाजपा सरकार के चलते आज हर सेक्टर में महिलाओं के लिए नए रास्ते बन रहे हैं। जहां जहां इंडी गठबंधन वालों की सरकार है, वहां महिलाओं पर उतना ही अत्याचार है।
टीएमसी पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि आज देश की पहली नागरिक हमारी राष्ट्रपति जी आदिवासी समाज में पैदा हुई एक बेटी हैं।
लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण की गारंटी दी थी, पूरी हो चुकी है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति की गारंटी दी थी, वो भी पूरी हुई।
टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस तब भी कट्टरपंथियों के साथ खड़े थे और आज भी उनके साथ हैं। यहां टीएमसी सरकार ने कभी बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ लागू नहीं होने दिया।
उज्ज्वला योजना, सस्ते सिलेंडर की योजना भी नहीं लागू हुई। 14 लाख से ज्यादा एप्लीकेशन यहां की सरकार के पास पेंडिंग पड़ी हैं।
भाजपा सरकार बहन-बेटियों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने में जुटी हुई है। हमने अभियान चलाए, योजनाएं बनाईं।
सस्ते सेनेटरी पैड बनाने की योजना लाए। हमने मुफ्त टीकाकरण और गर्भवती को 5 हजार रुपए की मदद देने की योजना बनाई।
आशा और आंगनवाली कार्यकर्ताओं को 5 लाख की बीमा योजना का फैसला लिया। हर जगह बेटियों के लिए टॉयलट का निर्माण किया।
गरीबों को जो घर दिए जा रहे हैं, रजिस्ट्री महिलाओं के नाम होती है। बंगाल में 24 लाख घर ऐसे हैं।
भाजपा महिलाओं के लिए एक और बड़ी योजना लेकर आई है। हमने गांव की बहनों के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू की है।
इससे बहनों को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे खेती आधुनिक होगी और बहनों को अतिरिक्त कमाई भी होगी।
indi अलायंस क्या कर रहा है ये भी जानना जरूरी है। केंद्र जो योजना बनाती है, इस गठबंधन वाली राज्य सरकारें उस पर रोक लगा देती है।
बंगाल में 16 लाख से ज्यादा बहनें लखपती दीदी बन चुकी हैं। मुद्रा योजना से बिना गारंटी का कर्ज लेकर अपना बिजनेस शुरू करने वाली माताएं-बहने हैं।
सवा लाख करोड़ से ज्यादा पैसे बंगाल की बहनों को मिले हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से भी देश की लगभग 3 करोड़ महिला किसानों को पहली बार पैसा मिला है।
यहां बहुत बड़ी संख्या में हमारी बहनें कारीगर हैं। इनके लिए पीएम विश्वकर्मा योजना है। इस पर 13 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें









