बिहार में फिर पीएम मोदी, बोले-राजद वाले कहेंगे कांग्रेस ने लुटिया डूबो दी

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काराकाट में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में सभा कर रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून की शाम होते-होते आरजेडी वाले कहेंगे कांग्रेस ने लुटिया डुबो दी।

कांग्रेस के शाही परिवार वाले ठिकरा खड़गे जी के सिर पर फोड़कर विदेश चले जाएंगे।

इससे पहले उन्होंने पटना के बिक्रम में बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव के लिए चुनावी जनसभा की।

इस दौरान मोदी के समर्थकों में काफी जोश दिखा। लोगों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए।

लोगों का उत्साह देखकर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लग रहा कि आप लोग मनेर के लड्डू खाकर आए हैं।

4 जून के लिए मनेर के लड्डू तैयार रखिए। चुनाव के नतीजों का एग्जिट पोल चालू हो गया है।

उन्होंने कहा कि इंडी वाले गालियां दें मतलब साफ है कि NDA की सफलता का एग्जिट पोल आ गया है।

4 जून को नया रिकॉर्ड बनेगा। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम पूरा देश देख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले अपने वोट बैंक के गुलाम हैं। इंडी वालों को अपने वोट बैंक की गुलामी करनी है तो करें।

वहां जाकर मुजरा करना है तो करें। मैं SC-ST आरक्षण के साथ डटकर खड़ा रहूंगा।

उन्होंने कहा कि इंडी वालों का एक ही सूत्र है अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता। बिहार में लालटेनिया लेकर घूम रहे हैं।

ये लालटेन सिर्फ एक ही घर में रोशनी करती है। चारों तरफ अंधेरा हो जाए तो हो जाए।

इसे भी पढ़ें

CM सिद्धारमैया बोले- रेवन्ना के देश छोड़ने की जानकारी पूरे परिवार को थी, ये गुनाह है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं