प्रधानमंत्री ने 41,000 करोड़ रुपये की रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

1 Min Read

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित भी किया।

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया।

27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

बिहार में हादसा: 4 भोजपुरी कलाकारों समेत 9 की सड़क हादसे में मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं