‘PM और CM का मुख्य न्यायाधीश के घर आना जाना लगा रहता हैं, लेकिन [PM and CM keep visiting the Chief Justice’s house, but]

2 Min Read

‘मोदी के गणपति पूजा में शामिल होने पर पहली बार क्या बोले CJI ?

मोदी के CJI Chandrachud के घर आने के बाद हुए विवाद पर सीजेआई चंद्रचूड़ का बयान सामने आया है। विवाद को अनावश्यक और अनुचित करार देते हुए मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि राजनीति में शीर्ष पदों पर बैठे लोग सामाजिक अवसरों पर न्यायाधीशों के घर पर जाते हैं लेकिन न्यायपालिका की स्वतंत्रता इतनी गहरी है कि न्यायिक मामलों पर कभी चर्चा नहीं की जाती।

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने कर्तव्यों को जानते हैं और राजनीतिक लोग अपने कर्तव्यों को जानते हैं।
कोई भी न्यायाधीश, खासकर सीजेआई या हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए किसी भी तरह के वास्तविक खतरे को दूर से भी आमंत्रित नहीं कर सकते हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर मुझे एक परंपरा के बारे में पता चला कि शपथ लेने के बाद मुख्य न्यायाधीश सीएम से मिलते हैं और न्यायपालिका के सामने आने वाले बुनियादी ढांचे के मुद्दों पर चर्चा करते हैं। सीएम के साथ दूसरी बैठक हमेशा मुख्य न्यायाधीश के आवास पर होती है।

इसे भी पढ़ें

वकालत से पहले CJI चंद्रचूड़ ऑल इंडिया रेडियो अनाउंसर थे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं