पेट्रोल और डीजल दो रुपये सस्ते

1 Min Read

रांची। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर कम की गई हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।

इसे भी पढ़ें

योगेंद्र साव और अंबा प्रसाद को ईडी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं