छत्तीसगढ़ में 30 गांव के लोगों से 10 करोड़ ठगे, ऐप डाउनलोड कराकर इंवेस्ट कराया [People of 30 villages in Chhattisgarh were defrauded of Rs 10 crore, made to invest by downloading the app]

2 Min Read

फिर विड्रॉल बंद हुआ, 3 जिलों में सैकड़ों केस

रायपुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 30 गांवों के लोग ज्यादा रिटर्न की लालच में 10 करोड़ रुपए की ठगी का शिकार हो गए।

यह ठगी ANTOFAGASTA PLC ऐप के जरिए की गई। ऐप इंस्टॉल कर लोगों ने कुछ हजार से लेकर 7 लाख तक निवेश कर दिए। बताया जा रहा है कि ऐप विदेशी कंपनी के नाम पर है।

लोगों के लाखों-करोड़ों रुपए फंसने के बाद ऐप से पैसे की निकासी बंद कर दी गई। दोबारा ऐप चालू करने के नाम पर 8400 रुपए और मांगे गए।

इसके बाद 50 से ज्यादा लोगों ने चलगली थाने में शिकायत दर्ज कराई। बलरामपुर एसपी ने कहा कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सिर्फ दो जिलों का आंकड़ा मिला

ठगी का आंकड़ा 30 करोड़ से ज्यादा हो सकता है। दो जिले MCB (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) और कोरबा में भी ऐसी शिकायत मिली है।

यहां भी लोगों के करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं। दोनों ही मामलों में तरीका एक जैसा ही है। ऐप डाउनलोड कराकर ठगी की गई है।

लोगों ने जो ऐप डाउनलोड किया है, वह अब भी मोबाइल पर मौजूद है। उनके वॉलेट में पैसा भी दिखा रहा है, लेकिन विड्रॉल नहीं हो रहा है। विड्रॉल करने पर अमाउंट बैंक खाते में नहीं आ रहा।

किन-किन लोगों ने किया है निवेश ?

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, ANTOFAGASTA PLC ऐप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, शिक्षक और ज्यादातर किसान शामिल हैं।

इसके अलावा बताया जा रहा है कि SP कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी निवेश किया। हालांकि, वे अभी सामने नहीं आए हैं।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू की करीबी पम्मी को किया गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं