काराकाट में पवन सिंह मुर्दाबाद, अनुपमा यादव वापस जाओ, हुआ वीडियो वायरल

2 Min Read

रोहतास: लोकसभा चुनाव में बिहार के काराकाट सीट इस बार के चुनाव का हॉट सीट माना जा रहा है।

काराकाट में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा तथा इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआई (एमएल) के प्रत्याशी राजाराम सिंह और पवन सिंह के बीच मुकाबला है।

लेकिन एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

प्रत्याशी अपने-अपने तरफ से पूरे दमखम के साथ लगातार प्रचार-प्रसार कर रहे है। इस बीच काराकाट में पवन सिंह के लिए प्रचार कर रही भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा।

काराकाट में अनुपमा यादव प्रचार कर रही थी

बिहार के काराकाट हॉट सीट पर अंतिम चरण में मतदान है। ऐसे में आज यहां चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर काराकाट इलाके से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह का विरोध कर रहे लोग लालू प्रसाद यादव के जयकारे लगा रहे हैं तथा खुद को RJD का वोटर बताते हुए भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव का विरोध कर रहे हैं।

उनसे गांव से चले जाने की बात चिल्ला चिल्ला कर कह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

एनडीपीएस एक्ट मामले में दो को 10-10 साल की सजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं