पटनायक ने बीजद का चुनाव घोषणापत्र तैयार करने के लिए जनता से सलाह मांगी

1 Min Read

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने को लेकर बुधवार को लोगों से सुझाव देने का आग्रह किया।

पटनायक ने बेरहमपुर से सांसद चंद्रशेखर साहू की अध्यक्षता में 38 सदस्यीय घोषणापत्र समिति भी गठित की।

पटनायक ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “समिति समाज के विभिन्न वर्गों के साथ विचार-विमर्श करके एक घोषणापत्र तैयार करेगी, जो ‘नया ओडिशा, सशक्त ओडिशा’ बनाने के लिए मार्गदर्शन करेगा।”

पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर पटनायक को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा सह-संयोजक होंगे।

इसे भी पढ़ें

पश्चिम चंपारण सीट से चुनाव लड़ेंगे यू-ट्यूबर मनीष कश्यप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं