रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में गिरा यात्री वाहन, 8 की मौत [Passenger vehicle falls into Alaknanda river in Rudraprayag, 8 killed]

1 Min Read

रुद्रप्रयाग,एजेंसियां: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़े हादसे की जानकारी मिल रही है। बदरीनाथ हाईवे पर एक टेम्पो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में गिर गया।

इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और करीब 7 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ सहित अन्य टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का काम शुरू कर दिया है। नदी में लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

कहा जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ वाहन दिल्ली के यात्रियों को लेकर दिल्ली से चोपता तुंगनाथ जा रहे थे।

इस वाहन में ड्राइवर सहित 26 लोग सवार थे। अभी मृतकों की पुष्टि नहीं हो पाई है।यह हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है।

इसे भी पढ़ें 

7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं