दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, 29 लोग घायल

1 Min Read

नयी दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को एक पंडाल गिरने से 29 लोग घायल हो गये।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना पूर्वाह्न 11 बजे हुई और घायलों में अधिकतर मजदूर हैं जो वहां काम कर रहे थे।

दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी फंसे हुए लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

सभी का इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है। अब तक हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस, दमकलकर्मी और एंबुलेंस मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार स्टेडियम में 24 फरवरी को एक बड़े बिजनेसमैन के घर की शादी है, जिसके चलते एक हफ्ते पहले से ही पंडाल लगाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें

नाराज़ विधायकों को मनाने पहुंचे सीएम चंपई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री बसंत सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं