Pamban Bridge: PM ने रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया, एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज [PM inaugurates new Pamban Bridge at Rameswaram, Asia’s first vertical lift rail sea bridge]

1 Min Read

Pamban Bridge:

चेन्नई, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया। यह एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज है। 2.08 किमी लंबे इस ब्रिज की नींव मोदी ने 2019 में रखी थी। स्टील से बने नए ब्रिज पर पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है, जो इसे जंग और समुद्र के नमकीन पानी से बचाएगी।

Pamban Bridge: 5 मिनट में ऊपर उठ जाता है ब्रिज:

नया पम्बन ब्रिज 100 स्पैन यानी हिस्सों से मिलकर बनाया गया है। जब समुद्री जहाज को निकलना होता है तो इस नेविगेशन ब्रिज (समुद्री जहाजों के लिए खुलने वाले ब्रिज) का सेंटर स्पैन (बीच वाला हिस्सा) ऊपर उठ जाता है। यह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम पर काम करता है। इस वजह से इसका सेंटर स्पैन सिर्फ 5 मिनट में 22 मीटर तक ऊपर उठ सकता है।

इसे भी पढ़ें

Pamban Bridge: राम नवमी पर पंबन ब्रिज का उद्धघाटन,जानें इसकी खासियत 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं