जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने 7 महीने बाद फायरिंग की, रेंजर्स की गोलीबारी में 1 BSF जवान घायल [Pakistan opened fire in Jammu and Kashmir after 7 months, 1 BSF soldier injured in Rangers firing]

1 Min Read

PAK ने फरवरी में भी सीजफायर तोड़ा था

जम्मू, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में बीती रात 2:35 बजे पाकिस्तानी जवानों ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया। जवाब में BSF के जवानों ने भी फायरिंग की। गोलीबारी में BSF का एक जवान घायल हो गया है।

BSF के प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी एक्शन में पाकिस्तान को हुए नुकसान की अभी जानकारी नहीं है। घटना के बाद BSF के जवान बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

18 सितंबर को होने वाली है बैठक

सीजफायर का ताजा उल्लंघन जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को होने वाली पहले फेज की वोटिंग के 7 दिन पहले हुआ है। इसके चलते BSF के जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

अब तक 4 बार हुआ सीज फायर का उल्लंघन

25 फरवरी 2021 को भारत-पाक के बीच सीजफायर समझौता रिन्यू हुआ था। इसके बाद पाकिस्तान 4 बार इसका उल्लंघन कर चुका है।

आखिरी बार 14 फरवरी 2024 को जम्मू के मकवाल में फायरिंग हुई थी। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ था।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 1 जवान शहीद, कुपवाड़ा में मुठभेड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं