हमारे मसाला उत्पाद सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता वाले: एवरेस्ट

1 Min Read

नई दिल्ली : एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स ने मंगलवार को कहा कि उसके सभी उत्पाद सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता के हैं।

सिंगापुर और हांगकांग में एवरेस्ट के मसाला उत्पाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के बीच कंपनी ने यह बात कही।

एवरेस्ट ने बयान में कहा कि ‘हमारे उत्पादों पर किसी देश में प्रतिबंध नहीं है। एवरेस्ट के 60 उत्पादों में से केवल एक को जांच के लिए रखा गया है।

यह एक मानक प्रक्रिया है, कोई प्रतिबंध नहीं।’ कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हम अपने ग्राहकों को आश्वस्त करते हैं कि हमारे उत्पाद सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले हैं, इसलिए चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है।”

इसे भी पढ़ें

नीति निर्धारण से स्वास्थ्य क्षेत्र तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक बड़ा बदलाव: राष्ट्रपति मुर्मू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं