केजरीवाल पर FIR दर्ज करने का आदेश [Order to lodge FIR against Kejriwal]

1 Min Read

प्रचार के लिए सरकारी पैसे के इस्तेमाल का आरोप

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर FIR के आदेश दिए हैं। केजरीवाल पर होर्डिंग्स लगवाने में जनता के पैसे के दुरुपयोग का आरोप है। कोर्ट ने 18 मार्च तक दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल केजरीवाल पर शराब घोटाला केस में ED और CBI की ओर से FIR दर्ज है। वो दोनों ही मामलों में जमानत पर हैं।

6 साल पहले याचिका लगाई थी:

मामले में 2019 में याचिका लगाई गई थी, तब निचली अदालत ने FIR का आदेश देने से इनकार कर दिया था। हालांकि जनवरी 2024 में डायरेक्टरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी ने AAP को नोटिस दिया था। इसमें राजनीतिक विज्ञापनों के लिए खर्च हुए सरकारी पैसे को ब्याज सहित वापस करने को कहा था। तब ये राशि ₹163.62 करोड़ थी।

इसे भी पढ़ें

CM अरविंद केजरीवाल को लगा झटका, अभी रहेंगे जेल में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं