NEET के विवादित सवाल की जांच के आदेश: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- IIT दिल्ली के डायरेक्टर एक्सपर्ट पैनल बनाएं, कल 12 बजे तक रिपोर्ट दें [Order to investigate the controversial question of NEET: Supreme Court said – Director of IIT Delhi should form an expert panel, submit report by 12 noon tomorrow]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। NEET मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिजिक्स के 2 सही ऑप्शन वाले क्वेश्चन नंबर 19 की पड़ताल होनी चाहिए।

2 सही ऑप्शन देने से 44 स्टूडेंट्स को बोनस मार्क्स मिले और 4.2 लाख कैंडिडेट्स को नुकसान हुआ है। इस पर IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

कोर्ट ने आदेश दिया कि IIT दिल्ली के डायरेक्टर 2 जवाबों वाले सवाल की जांच के लिए एक 3 मेंबर्स की एक्सपर्ट कमेटी बनाएं।

एक्सपर्ट टीम उनमें से एक सही ऑप्शन चुनकर 12 बजे तक रजिस्ट्रार को अपनी राय भेजें।

NEET गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 40 से ज्यादा याचिकाओं पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने सुनवाई खत्म हुई। यह चौथी सुनवाई थी। अगली सुनवाई कल यानी मंगलवार को होगी।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में NTA ने माना- 3300 NEET कैंडिडेट्स को गलत पेपर मिला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं