महाराष्ट्र विधानसभा से विपक्ष का वॉकआउट, आदित्य ठाकरे बोले- आज हमारे विधायक शपथ नहीं लेंगे, हमें EVM पर शक [Opposition’s walkout from Maharashtra Assembly, Aditya Thackeray said – Today our MLAs will not take oath, we doubt EVM]

1 Min Read

अजित बोले- चुनाव आयोग जाएं

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा का 3 दिन चलने वाला स्पेशल सेशन शनिवार को शुरू हुआ। प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस, दोनों डिप्टी CM एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने विधायक पद की शपथ दिलाई। आज सभी 288 विधायकों को शपथ लेनी थी, लेकिन विपक्ष ने सेशन का वॉकआउट किया।

शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा- हमने फैसला किया है कि हमारे विधायक आज शपथ नहीं लेंगे। अगर ये जनता का जनादेश होता तो लोग खुश होते और जश्न मनाते, लेकिन इस जीत का कहीं भी लोगों ने जश्न नहीं मनाया। हमें EVM पर शक है।

अब वाकआउट करने से कुछ नहीं होगाः

विपक्ष के वॉकआउट पर डिप्टी CM अजित पवार ने कहा, ‘आज विपक्ष ने वॉकआउट किया है। चुनाव हुआ है और लोगों ने हमें जिताया है। अभी वॉकआउट करने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर उनको कुछ करना है तो चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए।’

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में आज नए CM का होगा ऐलान! फडणवीस के नाम पर ही लगी मुहर या किसी और चेहरे की होगी एंट्री? जानिए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं