सिर्फ एप्पल के आईफोन, आईपेड और मैकबुक की चोरी, बाकि को हाथ भी नहीं लगाया [Only Apple’s iPhone, iPad and MacBook were stolen, the rest were not even touched]

2 Min Read

जयपुर,एजेंसियां: जयपुर में मंगलवार यानि 5 नवंबर को आधी रात के बाद चोरी की एक बड़ी घटना सामने आयी है। तीन शातिर बदमाशों ने जयपुर के राजापार्क इलाके में एक मोबाइल शो रूम पर धावा बोला।

जवाहर नगर थाने क्षेत्र के पंचवटी सर्किल के पास स्थित मूव एंड टॉक मोबाइल शॉप से चोरों ने करीब 2 करोड़ रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए। तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए।

मोबाइल शॉप का शटर उठाया और दो बदमाश अंदर घुसे। इसके बाद प्लास्टिक के कट्टे में महंगे मोबाइल भरे और फरार हो गए।

घटना की जानकारी वारदात के कुछ देर बाद मिली। दुकान मालिक ने दुकान जाकर देखा तो सब कुछ लुट चुका था। मोबाइल की दुकान रविंद्र सिंह की है। उन्होंने बताया कि उनकी शॉप के पास ही एक सेठी-बार-बे-क्यू नाम से फूड शॉप है।

रात्रि करीब 4 बजे एक फूड डिलीवरी बॉय ने जब दुकान का शटर आधा खुला हुआ देखा तो सूचना दी। रविंद्र सिंह अपनी दुकान पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

दुकान में रखे एप्पल कंपनी के आईफोन गायब थे जबकि अन्य कंपनियों के एंड्रॉयड मोबाइल जैसे के तैसे रखे हुए थे।

इसे भी पढ़ें

मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं