किसानों के प्रदर्शन के बाद नासिक में शुरू हुई प्याज की नीलामी [Onion auction started in Nashik after farmers’ protest]

1 Min Read

नासिक, एजेंसियां। महाराष्ट्र के नासिक में लासलगांव एपीएमसी में प्याज की नीलामी मंगलवार को शुरू हुई। इससे एक दिन पहले किसानों ने कीमतों में गिरावट के विरोध में कुछ समय के लिए प्रक्रिया रोक दी थी और पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को मांग की कि प्याज पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटाया जाए।

उनका दावा है कि लासलगांव में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) में कीमतों में गिरावट के लिए यही कारण है। बता दें कि, लासलगांव एशिया का सबसे बड़ा थोक प्याज मंडी है। एक दिन पहले सोमवार को 15 किसानों ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए प्याज की नीलामी रोक दी। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि 20% निर्यात शुल्क के कारण प्याज की कीमतें गिर रही हैं। उन्होंने मांग की सरकार निर्यात शुल्क को हटाए, ताकि कीमतें फिर से बढ़ सकें।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली एसजी पाइपर्स ने पेनल्टी शूटआउट में गोनासिका को हराया, एचआईएल 2024-25 सीज़न की रोमांचक शुरुआत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं