डोडा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, आतंकी हमले के बाद एक्शन में भारतीय जवान [One terrorist killed in Doda encounter, Indian soldiers in action after terrorist attack]

2 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में बुधवार को जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी जिले में 11 और 12 जून को हुए दोहरे आतंकवादी हमले के बाद पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान सुबह नौ बज कर 50 मिनट पर गंडोह क्षेत्र के बजाद गांव में गोलीबारी शुरू हुई।

सुरक्षा बलों की मदद से पुलिस ने सिनू पंचायत गांव में आंतकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया, लेकिन एक ‘ढोक’ (मिट्टी के घर) में छिपे आतंकवादियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई।

एक आतंकी ने बाहर आकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। तभी सुरक्षाबलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

मुठभेड़ जारी, चीनी हथगोला बरामद

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। सेना का एक हेलीकॉप्टर भी इलाके में चक्कर लगा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के चिंगस इलाके के पिंड गांव से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया है।

11 जून को आतंकी हमले में 6 सुरक्षा कर्मी घायल हुए थे

चत्तरगल्ला में एक संयुक्त जांच चौकी पर 11 जून को आतंकियों के हमले में छह सुरक्षा कर्मी घायल हो गए थे, जबकि अगले दिन गंडोह क्षेत्र के कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

दोहरे आतंकी हमले के बाद से ही घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है।

उन चार आतंकवादियों पर पांच-पांच लाख रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया है जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे घुसपैठ के बाद जिले में सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में फिर मुठभेड़; 1 आतंकी ढेर; सुरक्षाबल के जवान चला रहे सर्च ऑपरेशन

Share This Article
Exit mobile version