बांग्लादेशी आतंकी मॉड्यूल का एक और आतंकी हावड़ा स्टेशन से गिरफ्तार [Another terrorist of Bangladeshi terrorist module arrested from Howrah station]

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन शहादत मॉड्यूल के एक और सदस्य को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है।

वह बंगाल छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन एसटीएफ की टीम ने लोकल थाने की मदद से उसे हावड़ा स्टेशन के पास घेरकर धर दबोचा।

एक गिरफ्तार आतंकी की सूचना पर हुई कार्रवाई

एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी का नाम हारिज शेख है, जो नदिया जिले के मायापुर का रहने वाला है।

शनिवार को पश्चिम बर्दवान के कांकसा इलाके से मोहम्मद हबीबुल्लाह नाम के एक आतंकवादी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।

उससे पूछताछ करने के बाद हारिज के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस जब उसकी तलाश में जुटी तो पता चला कि वह बंगाल छोड़ कर भागने के फिराक में है।

अन्य आतंकियों की तलाश जारी

पता चला है कि हबीबुल्लाह को किसी और ने नहीं, बल्कि हारिज शेख ने ही आतंकी संगठन से जोड़ा था।

उससे पूछताछ कर बंगाल में आतंकी संगठन के अन्य आतंकियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें शुरू की गयी हैं।

इसे भी पढ़ें

व्हाट्सएप पर आतंकी संगठन का प्रचार के मामले में गिरफ्तार हुआ सेकंड ईयर का छात्र

Share This Article
Exit mobile version