अनुच्छेद 370 के मुद्दे को जिंदा रखेंगे: उमर अब्दुल्ला

1 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां : नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के फैसले को बरकरार रखने से यह मुद्दा समाप्त नहीं हो जाता है और उनकी पार्टी इसे तब तक जीवित रखेगी जब तक कि केंद्र में एक ऐसी सरकार नहीं आ जाती जो जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने पर चर्चा करने को तैयार हो।

अब्दुल्ला ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह सरकार हमेशा नहीं रहेगी। पृथ्वी पर ऐसी कोई ताकत नहीं है जो प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी को अनंतकाल के लिए पद पर रख सके, पृथ्वी पर ऐसी कोई ताकत नहीं है जो भाजपा को हमेशा पद पर बनाए रख सके।

प्रत्येक सरकार का कार्यकाल निश्चित होता है, कुछ का कार्यकाल लंबा होता है, कुछ का छोटा होता है।

ऐसा क्यों मान लें कि भविष्य में ऐसी कोई सरकार नहीं आएगी जो अनुच्छेद 370 पर हमसे बात करने को तैयार नहीं होगी।’’

इसे भी पढ़ें

मणिपुर वाहन विस्फोट मामला : एनआईए ने दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Share This Article
Exit mobile version