मणिपुर वाहन विस्फोट मामला : एनआईए ने दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल मणिपुर में हुए कार बम विस्फोट के मुख्य षड्यंत्रकारी सहित मामले के दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इस घटना में तीन लोग घायल हुए थे। बयान के अनुसार, एजेंसी ने मणिपुर के बिष्णुपुर में विशेष एनआईए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

विस्फोट के सिलसिले में मोहम्मद नूर हुसैन उर्फ तोम्बा और मुख्य षड्यंत्रकारी के रूप में पहचान किये गए सेमिनलुन गांगटे उर्फ मिनलुन को गिरफ्तार किया गया था।

बयान में कहा गया है कि एनआईए ने जून 2023 में, क्वातका इलाके में एक वाहन में रखी गई ‘आईईडी’ में हुए विस्फोट के मामले में मुख्य षड्यंत्रकारी सहित दो आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

इसे भी पढ़ें

न आरक्षण समाप्त करेंगे, न करने देंगे: शाह

Share This Article
Exit mobile version