उमर अब्दुल्ला ने CM पद की ली शपथ; जम्मू-कश्मीर UT के पहले मुख्यमंत्री [Umar Abdullah takes oath as CM; First Chief Minister of Jammu and Kashmir UT]

1 Min Read

सुरेंदर चौधरी डिप्टी CM, कांग्रेस सरकार में शामिल नहीं

श्रीनगर, एजेंसियां। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इसके साथ ही वे इस केंद्र शासित राज्य के पहले सीएम बन गए। कार्यक्रम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में हुआ।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस सरकार में शामिल नहीं हुई है।

हालांकि उमर के शपथ समारोह राहुल और प्रियंका गांधी मौजूद रहे। कांग्रेस ने सरकार को बाहर से समर्थन दिया है। पार्टी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने तक उसकी लड़ाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें

J&K में NC-कांग्रेस की सरकार, उमर अब्दुल्ला CM बनेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं