पंजाब के एक और मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल, विपक्ष ने धेरा

2 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है।

हालांकि, पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अकाली दल नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने इसे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का वीडियो होने का दावा किया है।

अकाली दल ने यह वीडियो पंजाब के राज्यपाल को सौंपा था। अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि बलकार सिंह आज भी सरकार में बैठकर अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैं।

इससे पहले भी पंजाब के एक और मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का वीडियो वायरल हो चुका है।

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब के मंत्री ने 21 साल की लड़की को नौकरी देने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया है।

राज्यपाल इस मामले का संज्ञान लेकर बलकार सिंह को तुरंत बर्खास्त करें। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि वह लालचंद तथा बलकार सिंह जैसे चरित्रहीन मंत्रियों को बचाने के भगवंत माने के रवैये को लेकर हैरान व दुखी हैं।

सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि बलकार सिंह के वीडियो ने समूचे पंजाब को शर्मसार कर दिया है।

खैहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर जल्द ही आगे की रणनीति बना कर पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें

कपिल मिश्रा के इस दावे से आप में भूचाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं