एनटीपीसी ने 2023-24 में 422 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन कर बनाया रिकॉर्ड

1 Min Read

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने रविवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2023-24 में 422 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन किया।

कंपनी ने बताया कि उसने बीते वित्त वर्ष में अब तक का उच्चतम वार्षिक बिजली उत्पादन दर्ज किया है।

एनटीपीसी ने एक बयान में कहा कि 2023-24 के दौरान कंपनी के कोयला संयंत्रों ने 77 प्रतिशत का लोड फैक्टर (क्षमता उपयोग) दर्ज किया।

एनटीपीसी ने एक बयान में कहा कि 2023-24 के दौरान कंपनी के कोयला संयंत्रों ने 77 प्रतिशत का लोड फैक्टर (क्षमता उपयोग) दर्ज किया।

बयान के अनुसार एनटीपीसी लिमिटेड ने 2023-24 में 422 अरब यूनिट का अपना उच्चतम वार्षिक उत्पादन दर्ज किया, जो 2022-23 की तुलना में लगभग छह प्रतिशत अधिक है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी चार अप्रैल को बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं