अब बिहार के इस शहर में 1 लाख लेने पहुंची महिलाएं [Now women have reached this city of Bihar to collect Rs 1 lakh]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के कैमूर में शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं खाता खुलवाने सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) सेंटर पहुंच गई।

जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो महिलाओं ने कहा कि उन्हें बताया गया कि अकाउंट में एक लाख रुपए दिए जा रहे हैं, इसलिए हम लोग भी अकाउंट खुलवाने पहुंचे हैं।

राहुल गांधी के बयान के बाद पैसा लेने पहुंच रहीं महिलाएं

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान सभाओं में कहा था कि भाजपा वाले 22 अरबपति बना रहे हैं।

हम करोड़ों लखपति बनाएंगे। हर परिवार से एक महिला चुनी जाएगी। उन करोड़ों महिलाओं के खाते में एक लाख रुपए भेजे जाएंगे।

यानी महीने 8,500 रुपया खाते में खटाखट-खटाखट जाएगा। इसके बाद बेंगलुरु और लखनऊ में महिलाएं पैसा लेने पहुंची थीं।

मोहनिया प्रखंड स्थित बैंक के सीएसपी सेंटर पर खाता खुलवाने कई महिलाएं एक साथ पहुंच गईं। महिलाओं की भारी भीड़ को देख पुलिस पहुंची।

पुलिस ने महिलाओं को बड़ी मुश्किल से समझा कर घर भेजा। इस दौरान कई महिलाएं जाने से साफ मना कर रही थी।

इसे भी पढ़ें 

यहां क्यों 1 लाख रुपये मांग रही हैं महिलाएं?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं