अब प्रतिदिन दूरदर्शन पर करें रामलला के लाइव दर्शन

1 Min Read

अयोध्या, एजेंसियां। दूरदर्शन पर अब हर रोज रामलला के दिव्य दर्शन होंगे। दूरदर्शन नेशनल हर दिन सुबह 6:30 बजे अयोध्या के श्री रामलला मंदिर से भव्य आरती का सीधा प्रसारण करेगा। अब हर दिन भक्त भगवान श्री रामलला के दिव्य दर्शन कर सकते हैं।

बता दें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी। मंदिर में हर दिन पूजा अर्चना करने और रामलला के दर्शन करने के लिए हजारों भक्त पहुंचते हैं। रामलला की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम की छवि जैसे ही भक्तों के सामने आई, तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। श्यामल मनोहर बालरूप में श्रीराम को देखकर भक्तों की आंखें थक नहीं रही थीं।

इसे भी पढ़ें 

कर्मचारियों को होली पर तोहफा दे सकती है सरकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं