इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के खिलाफ महाभियोग के लिए नोटिस [Notice for impeachment against Allahabad High Court judge]

1 Min Read

राज्यसभा में 55 सांसदों ने हस्ताक्षर किए, कहा था-कठमुल्ले घातक

प्रयागराज, एजेंसियां। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव के खिलाफ राज्यसभा में महाभियोग स्ताव लाने के लिए नोटिस दिया है। प्रस्ताव पर 55 राज्यसभा सांसदों के हस्ताक्षर हैं।

कपिल सिब्बल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महाभियोग प्रस्ताव पेश किया। प्रतिनिधिमंडल में सांसद विवेक तन्खा, दिग्विजय सिंह, पी. विल्सन, जॉन ब्रिटास और केटीएस तुलसी शामिल हैं।

8 दिसंबर को प्रयागराज में VHP की लीगल सेल के कार्यक्रम में जस्टिस शेखर यादव ने कहा था- मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि यह हिंदुस्तान है और यह देश यहां रहने वाले बहुसंख्यकों की इच्छा से चलेगा।

यह जो कठमुल्ला हैं, यह सही शब्द नहीं है, लेकिन कहने में परहेज नहीं है, क्योंकि वह देश के लिए बुरा है…घातक है। देश के खिलाफ हैं। जनता को भड़काने वाले लोग हैं। देश आगे न बढ़े, ऐसा सोचने वाले लोग हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव के विवादित बयान पर संज्ञान लिया…

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं