एक अप्रैल को 2000 का नोट बदलने, जमा करने की सुविधा नहीं: रिजर्व बैंक

1 Min Read

मुंबई: बैंकों में वार्षिक लेखाबंदी से जुड़े कार्यों के कारण 2000 रुपये के बैंक नोट को बदलने या जमा करने की सुविधा एक अप्रैल, 2024 यानी सोमवार को उपलब्ध नहीं होगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि अगले दिन मंगलवार को यह सुविधा केंद्रीय बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में बहाल हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं