नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर ने दिया धोखा, लापरवाही आई सामने

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हेलीकॉप्टर ने धोखा दे दिया।

मसौढ़ी से वापस लौटते के वक्त जब नीतीश हेलीकॉप्टर में सवार हुए, तो वह टेकऑफ नहीं हो सका।

इससे नाराज मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से अपने आवास के लिए निकलना पड़ा। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में तेल कम होने के कारण पायलट ने प्लेन उड़ान से मना कर दिया।

बेशक इसे सीएम के सुरक्षा में चूक नहीं माना सकता लेकिन इसे लापरवाही बतायी जा रही है।

घटना को लेकर हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि मसौढ़ी आने से पहले हड़बड़ी में तेल लेना ही भूल गए थे।

तेल खत्म होने के कारण गांधी मैदान मसौढ़ी में तकरीबन 1 घंटे से हेलीकॉप्टर खड़ा रहा। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार मसौढ़ी में पाटलिपुत्र से एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में सभा करने के लिए पहुंचे थे।

इसके बाद जब वो वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हुए तो, ईंधन कम होने के कारण पायलट ने सुरक्षा कारणों से उड़ान भरने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें

देर रात बार में हुई हत्या से दहली रांची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं