बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण के नाम हो जाएगा एक और रिकॉर्ड [Nirmala Sitharaman will have another record in her name as soon as she presents the budget]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। वित्त मंत्री सीतारमण मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करते ही इतिहास रचने वाली हैं। 23 जुलाई को वे अपने कार्यकाल का सातवां बजट पेश करेंगी।

निर्मला सीतारमण अब तक लगातार छह बार केन्द्रीय वित्त बजट पेश कर चुकी हैं। अब तक केवल पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ही लगातार छह बार केन्द्रीय वित्त बजट पेश कर पाए हैं।

इस तरह वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का यह दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगी। हालांकि, इसके बावजूद सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब भी देसाई के पास ही है। मोरारजी देसाई ने अपने कार्यकाल में दस बार केन्द्रीय वित्त बजट पेश किया है।

सीतारमण अगले महीने 65 वर्ष की हो जाएंगी। उन्हें 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। इसी साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। तब से सीतारमण ने इस साल फरवरी में एक अंतरिम सहित लगातार छह बजट पेश किए हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट उनका लगातार सातवां बजट होगा। वह देसाई के रिकॉर्ड से आगे निकल जाएंगी, उन्होंने 1959 से 1964 के बीच लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।

सबसे लंबा बजट भाषण का भी रिकॉर्ड

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड है। ये रिकॉर्ड सबसे लंबा बजट भाषण देने का है।

सीतारमण ने एक फरवरी 2020 को दो घंटे 40 मिनट तक बजट भाषण दिया था। हालांकि इससे पहले भी सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण के ही नाम था। केंद्रीय बजट 2019 पेश करते समय उन्होंने दो घंटे 17 मिनट तक भाषण दिया था।

पहले ये रिकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम था। तब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी और जसवंत सिंह वित्त मंत्री थे। 2003 में बजट पेश करते समय जसवंत सिंह ने सबसे लंबा बजट भाषण दिया था। सिन्हा का भाषण दो घंटे और 15 मिनट तक चला था।

इसे भी पढ़ें

पुरानी पेंशन योजना पर बजट से आ सकती है बड़ी खबर, कर्मचारियों को बड़ा फायदा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं