अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस की नयी कवायद, हफ्ते में एक दिन एक किलोमीटर पैदल गश्त लगायेंगे सभी थानेदार

1 Min Read

जमशेदपुर : जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने नई कवायद शुरू की है। इसके तहत शहर के सभी थानेदार हफ्ते में एक दिन एक किलोमीटर के दायरे में पैदल पेट्रोलिंग करेंगे।

वहीं एक दिन डीएसपी रैंक के अधिकारी क्षेत्र में पैदल गश्त करेंगे। इसकी शुरुआत बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय से की गई। सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में साकची थाना क्षेत्र में पैदल गश्त निकाली गई।

सिटी एसपी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गली-मोहल्लों में होनेवाली अड्डेबाजी पर नकेल कसना और अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की ओर से यह नई पहल है। इस अभियान से अपराधियों में डर पैदा होगा। इसका हर थाना प्रभारी को पालन करना होगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं