NEET UG 2024: री एग्जाम का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे करें रिजल्ट चेक [NEET UG 2024: Result of re-exam will be declared today, check the result like this]

1 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट रविवार 30 जून को घोषित किया जाएगा।

इसके साथ ही एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए रिजल्ट जारी करेगा।

आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

नीट यूजी री एग्जाम 23 जून को आयोजित किया गया था। देशभर के कुल 6 केंद्रों पर एग्जाम कराया गया था।

जिसमें कुल 1563 में से 863 छात्र शामिल हुए थे। एग्जाम देने के बाद से ही सभी स्टूडेंट्स को रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार था जो आज खत्म हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को 30 जून तक रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था।

स्टूडेंट्स ऑफिशियल साइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

• बेवसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं,

• होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें,

• रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें,

• रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा,

• डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड सेव कर लें।

इसे भी पढ़ें

NEET केस- हजारीबाग से धराये आरोपियों को दिल्ली ले जाने की तैयारी, गुजरात में 7 जगह छापेमारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं