NEET री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 23 को परीक्षा, 30 जून को रिजल्ट; ग्रेस मार्क्सज पाने वाले 1563 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा [NEET UG 2024 Re-exam Admit card released for the exam on 23rd]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG रीएग्जांम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। NEET रिजल्ट में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों के लिए रीएग्जाटम होगा।

एग्जाम 23 जून को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा का रिजल्ट। 30 जून तक जारी कर दिया जाएगा। NEET UG का संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होगी।

ईमेल के जरिए NTA भेजेगा ओरिजिनल स्कोर

इस एग्जासम में जो कैंडिडेट्स शामिल होंगे, उन्हेंड NTA ईमेल के जरिए एडमिट कार्ड की जानकारी भेजेगा। जारी नोटिस में NTA ने जानकारी दी है कि 1563 कैंडिडेट्स के स्कोहरकार्ड कैंसिल कर दिए गए हैं।

इन सभी कैंडिडेट्स को उनके ओरिजिनल स्कोर ईमेल पर भेज दिए जाएंगे। केवल उन्हीं कैंडिडेट्स को रीएग्जाीम में शामिल होना है, जिन्हें NTA का ईमेल आएगा।

कमेटी ने दिया था ग्रेस मार्क्स कैंसिल कर रीएग्जाम का सुझाव

सुप्रीम कोर्ट ने NEET परीक्षा में 1563 कैंडिडेट्स को दिए गए ग्रेस मार्क्सै के खिलाफ कई कैंडिडेट्स ने याचिका दायर की थी। इस मामले की जांच के लिए NTA ने कमेटी बनाई थी।

इस कमेटी ने 10, 11 और 12 जून को बैठक की।

कमेटी ने सुझाव दिया है कि ग्रेस मार्क्सन पाने वाले 1563 कैंडिडेट्स के स्को रकार्ड निरस्तक किए जाने चाहिए और इनके लिए दोबारा परीक्षा कराई जानी चाहिए।

वहीं, इन स्टू डेंट्स को उनके बगैर ग्रेस मार्क्स वाले ओरिजिनल स्को्र भी बताए जाने चाहिए।

परीक्षा नहीं देनेवाले छात्रों का सिर्फ ओरिजिनल स्कोर ही मान्य होगा

13 जून को सुप्रीम कोर्ट में ग्रेस मार्क्स के खिलाफ दायर की गई याचिका की सुनवाई के दौरान NTA ने दोबारा एग्जाम कंडक्ट करने की जानकारी दी।

जो कैंडिडेट्स रीएग्जाम नहीं देना चाहते, उनके ग्रेस मार्क्स हटाकर ओरिजिनल मार्क्स ही उन्हें फाइनल स्कोर के तौर पर दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

NEET UG: नीट मामले में SC की NTA को नोटिस- 0.001% भी लापरवाही हुई है तो स्वीकार करें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं