NEET paper leak: NEET पेपर लीक के आरोपी संजीव मुखिया पर 3 लाख रुपये का इनाम, पुलिस तेज हुई कार्रवाई [3 lakh reward on Sanjeev Mukhiya, accused of NEET paper leak, police action intensified]

2 Min Read

NEET paper leak:

पटना,एजेंसियां। नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया, जो नालंदा जिले के नागरनौसा थाना इलाके के भूतहखार गांव का निवासी है, अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वह इस पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है और कई महीनों से फरार है।

बिहार पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले भी पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया था, जिसमें उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह अभी तक आत्मसमर्पण करने के बजाय फरार है।

NEET paper leak: इनाम के नाम पर लोग दे सकते है सुराग

पुलिस को उम्मीद है कि इनाम की घोषणा के बाद आम लोग संजीव मुखिया के बारे में सुराग दे सकते हैं। यदि वह जल्द नहीं पकड़ाया, तो पुलिस उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू कर सकती है। संजीव मुखिया पर आरोप है कि वह पूरे पेपर लीक नेटवर्क का संचालन कर रहा था, जिसके कारण नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं।

इस मामले में पुलिस के साथ-साथ आर्थिक अपराध इकाई भी जांच कर रही है। पुलिस ने इस कांड में कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और संजीव मुखिया के बेटे को भी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब देखना यह है कि बिहार पुलिस इस फरार आरोपी को पकड़ने में कब तक सफल होती है।

इसे भी पढ़ें

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक की आंच पहुंची झारखंड, देवघर से 5 गिरफ्तार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं