NEET केस- हजारीबाग से धराये आरोपियों को दिल्ली ले जाने की तैयारी, गुजरात में 7 जगह छापेमारी [NEET case- Preparations to take the accused arrested from Hazaribagh to Delhi, raids at 7 places in Gujarat]

2 Min Read

झारखंड से NEET और UGC-NET पेपर लीक का शक

पटना, एजेंसियां। NEET पेपर लीक मामले में हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पत्रकार को लेकर CBI की टीम पटना पहुंच गई है।

यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। खबरों के मुताबिक इन तीनों को यहां से दिल्ली ले जाने की तैयारी हो रही है।

गुजरात में ताड़तोड़ छापेमारी

इधर CBI ने आज शनिवार को गुजरात के 4 जिलों में 7 जगहों पर छापेमारी की। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक आणंद, खेड़ा, अहमदाबाद और गोधरा जिलों में छापेमारी जारी है।

CBI ने 28 जून को झारखंड के हजारीबाग से ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और पत्रकार जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया है।

एजेंसी को शक है कि इन्हीं ने NEET और UGC-NET का पेपर लीक किया है। टीम ने तीनों से लंबी पूछताछ की है, अब उन्हें दिल्ली ले जाया जायेगा।

CBI ने की 5 गिरफ्तारी

CBI ने अब तक इस केस में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें झारखंड के 3 और बिहार के 2 हैं।

इसे भी पढ़ें

परीक्षा पे चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री NEET पेपर लीक पर चुप् क्यों, सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं