राज्यसभा में NDA को बहुमत नहीं [NDA does not have majority in Rajya Sabha]

2 Min Read

BJP के 86, NDA के 101 सांसद, बहुमत के लिए 114 सीटें जरूरी

नई दिल्ली, एजेंसियां। राज्यसभा में भाजपा के पास 86 सीटें और NDA के पास 101 सीटें हैं। राज्यसभा में फिलहाल 226 सांसद हैं। यानी बहुमत का आंकड़ा 114 है।

NDA के पास बहुमत के आंकड़े से 13 सीटें कम है। राज्यसभा में 19 सीटें खाली हैं। इन पर जल्द ही चुनाव होने हैं। भाजपा और सहयोगी दलों को 7 राज्यों से सीटें मिलने की उम्मीद है।

NDA के गणित के मुताबिक, उन्हें बिहार, महाराष्ट्र और असम से 2-2 और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा से 1-1 राज्यसभा सीट मिल सकती है।

BJP 10 साल में 44 से 101 तक पहुंची

राज्यसभा में BJP के 2014 में 55 और 2019 में 78 सांसद थे। राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या आखिरी बार जून 2022 में 90 थी। इसके बाद चुनाव में BJP ने 11 सीटें जीती थीं।

इससे BJP की 101 सीटें हो गईं। 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी पार्टी ने 100 का आंकड़ा पार किया था।

बहुमत न होने से क्या दिक्कत होगी

संसद का बजट सत्र 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। विपक्ष फिर से सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

ऐसे में सरकार को बिल पास कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखें घोषित नहीं की हैं।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश को बनाया गया राज्यसभा का सचेतक 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं