J&K में NC-कांग्रेस की सरकार, उमर अब्दुल्ला CM बनेंगे [NC-Congress government in J&K, Omar Abdullah will become CM]

1 Min Read

11 या 12 अक्टूबर को शपथ संभव

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन 49 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42, कांग्रेस को 6 और CPI(M) को एक सीट मिली। उमर अब्दुल्ला राज्य के CM होंगे।

भाजपा ने 29 सीटें, जबकि महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP ने 3 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी ने भी एक सीट जीती है। BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना नौशेरा सीट से NC कैंडिडेट से हार गए। उन्होंने पार्टी को इस्तीफा भेजा है।

BJP जम्मू में भारी पर कश्मीर में सारी सीटें हारी:

90 सीटों में से 43 जम्मू और 47 कश्मीर में हैं। भाजपा ने जम्मू रीजन में 29 सीटें जीतीं। कश्मीर रीजन में भाजपा ने 20 कैंडिडेट उतारे थे। यहां भाजपा का खाता नहीं खुल पाया।

वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की 42 सीटों में 35 से ज्यादा सीटें कश्मीर रीजन से मिली हैं। कांग्रेस ने यहां 6 सीटें जीतीं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस चुनाव में 51 और कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार, फारूक अब्दुल्ला बोले- उमर CM बनेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं