छत्तीसगढ़ में पुलिस कैंप पर नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल

1 Min Read

रायपुर। बस्तर के टेकलगुड़ेम में मंगलवार को पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। हमले में 3 जवान शहीद हो गए है। 14 जवान घायल हैं। घायलों को चॉपर से पहले जगदलपुर फिर रायपुर ले जाया गया। बता दें कि टेकलगुड़ेम में ही साल 2021 में नक्सली हमले में 23 जवान शहीद हुए थे।

मंगलवार को जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी की टीम सर्चिंग कर रही थी। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच घात लगाए नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आड़ लेकर भागने में कामयाब हो गए। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें

बोले-बाबूलाल-JSSC चेयरमैन पर भी दर्ज हो केस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं