National Democratic Alliance:बिहार जीतने की तैयारी में NDA, हर विधानसभा सीट पर दो महीने में रैलियों का प्लान [NDA is preparing to win Bihar, plans to hold rallies in every assembly seat in two months]

2 Min Read

National Democratic Alliance:

पटना, एजेंसियां। बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने प्रचार और रणनीति को लेकर कमर कस ली है। NDA की योजना है कि अगले दो महीनों में राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर साझा रैलियां और सभाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव की घोषणा से पहले बिहार के सभी 9 प्रमंडलों में सरकारी कार्यक्रमों और जनसभाओं के जरिए जनता से सीधे संवाद करेंगे।

National Democratic Alliance:कहां कहां हुई पीएम मोदी सभाएं

अब तक पीएम मोदी पटना, सारण और दरभंगा प्रमंडलों में सभाएं कर चुके हैं। अगले कुछ सप्ताह में गया, मुंगेर और कोसी प्रमंडलों में उनकी रैलियां प्रस्तावित हैं। अंतिम दौर में पूर्णिया, भागलपुर और तिरहुत प्रमंडल में भी प्रधानमंत्री की सभाएं होंगी। इन सभी आयोजनों में हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा, जिससे ‘विकास’ को चुनावी मुद्दा बनाने की रणनीति साफ नजर आ रही है।

National Democratic Alliance:NDA के सभी घटक दल

NDA के सभी घटक दल बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी साझा सभाओं में हिस्सा लेंगे और अलग-अलग इलाकों के अनुसार स्थानिक रणनीतियां अपनाई जाएंगी। सीमांचल क्षेत्र में मुस्लिम वोटों को लुभाने की ज़िम्मेदारी जेडीयू और एलजेपी को सौंपी गई है। NDA ने यह भी तय किया है कि चुनाव में उग्र हिंदुत्व या मुस्लिम विरोधी बयानबाजी से परहेज किया जाएगा।

साथ ही, RJD पर ‘जंगलराज’ और भ्रष्टाचार के आरोपों को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। एक और बड़ा चुनावी कार्ड होगा – लालू यादव द्वारा आंबेडकर के अपमान का मुद्दा, जिससे NDA दलित मतदाताओं (करीब 19%) को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगा।

इसे भी पढ़ें

NDA and CDS Exam: एनडीए और सीडीएस 2 परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आज से, जानें पात्रता, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं