राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए बोझ बन गए हैं: नकवी

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां : भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन के लिए ‘बोझ’ बन गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के हाथों हार के बाद कई विपक्षी दलों को मान्यता खोने का जोखिम हो सकता है।

पूर्व केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के कार्यान्वयन से उत्पन्न हुई आशंकाओं को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा, “मुसलमानों सहित एक भी भारतीय नागरिक नए कानून से प्रभावित नहीं होगा” और उन्होंने विपक्ष पर देशभर में सांप्रदायिक संघर्ष और भ्रम पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

नकवी ने कहा कि इंडिया गुट उनके सहयोगियों के लिए ही एक चुनौती बन गया है। गठबंधन में शामिल सभी दलों के बीच कंफ्यूजन फैला है। न तो कोई नेता है, न कोई नीति।

हर किसी की प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा है। जनता रिमोट कंट्रोल वाली सरकार नहीं चाहती है। गठबंधन की जमीनी हकीकत कुछ नजर नहीं आ रही।

नकवी ने आगे कहा चुनाव के बाद कई राजनीतिक दलों को कम वोटों के चलते अपनी मान्यता खोने का डर रहेगा।

उन्होंने कहा, देश का मूड बिल्कुल स्पष्ट है कि वे उन राजनीतिक दलों को हराएंगे जो सुशासन की राह में बाधाएं पैदा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

निर्वाचन आयोग ने पर्यावरण अनुकूल चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं