महाराष्ट्र् स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का नाम बदला [Name of Maharashtra State Skill University changed]

1 Min Read

मुंबई ,एजेंसियां। महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य स्किल यूनिवर्सिटी’ कर दिया। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट बैठक के दौरान यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का फैसला सुनाया।

रतन टाटा के सम्मान में बदला नामः

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे रतन टाटा का 9 अक्टूबर को निधन हो गया था। महाराष्ट्र सरकार ने पद्म विभूषण रतन टाटा के सम्मान में यूनिवर्सिटी का नाम बदला है।

महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिर्सिटी में स्टूडेंट्स को रोजगार के लिए स्किल डेवलपमेंट का कोर्स कराया जाता है।

इसे भी पढ़ें

रतन टाटा का निधन, जानें कौन होगा उत्तराधिकारी?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं