जल्द होने वाली है शादी
हैदराबाद, एजेंसियां। जल्द ही दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की शादी होने वाली है। वह शोभिता धुलिपाला से शादी कर रहे हैं। अपने बेटे और बहू को नागार्जुन एक कीमती उपहार शादी पर देने वाले हैं। क्या है यह गिफ्ट जानिए।
इन दिनों नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की रस्में चल रही हैं। अपने बेटे की शादी को लेकर नागार्जुन काफी खुश हैं। इसी खुशी में वह अपने बेटे और बहू को एक कीमती उपहार शादी में देने वाले हैं। नागा और शोभिता की शादी 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में होगी।
उपहार लेने के लिए पहुंचे नागार्जुन
एक रिपोर्ट के अनुसार नागार्जुन अपने बेटे और बहू को शादी पर 2.5 करोड़ रुपए का कीमती उपहार देने वाले हैं। यह उपहार एक शानदार कार है। इसी कार को रजिस्टर कराने के लिए अभिनेता नागार्जुन हैदराबाद के आरटीए ऑफिस पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि इस कार को वह शादी वाले दिन अपने बेटे नागा चैतन्य और बहू शोभिता को देंगे।
इसे भी पढ़ें
शोभिता धुलिपाला को लगी नागा चैतन्य के नाम की हल्दी, 4 दिसंबर को शादी








