पति की हत्या कर जेल पहुंची मुस्कान, अब प्रेमी संग कर रही नशे की मांग [Muskaan went to jail after killing her husband, now she is demanding drugs with her lover]

2 Min Read

मेरठ, एजेंसियां। मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मुस्कान, सौरभ और उसकी 6 साल की बेटी डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जन्मदिन पार्टी का है।

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुस्कान और साहिल दोनों को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद हैं, जहां से अब खबरें आ रही हैं कि दोनों नशे की मांग कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सौरभ की लाश 2-3 हफ्ते पुरानी थी। शरीर की त्वचा गल चुकी थी, दांत हिल रहे थे और कई हिस्से बुरी तरह खराब हो चुके थे। इस मामले पर डॉ. अशोक कटारिया ने कहा,”अपने 30 साल के करियर में मैंने ऐसा खौफनाक मामला नहीं देखा। यह कोई साधारण हत्या नहीं है। ऐसा क्रूर कृत्य कोई सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें

मेरठ के इस खौफनाक हत्याकांड दहला पूरा देश, प्रेमी संग मुस्कान गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं