Monsoon Diet Tips:
नई दिल्ली, एजेंसियां । मानसून का मौसम आते ही चाय-पकौड़े का मज़ा लेने का मन करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बारिश के इस सीजन में यह आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? उमस और नमी के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे तली-भुनी चीजें पचाना मुश्किल हो जाता है। चाय और पकौड़े खाने से गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Monsoon Diet Tips:विशेषज्ञों के अनुसार
विशेषज्ञों के अनुसार, चाय में मौजूद कैफीन आयरन के अवशोषण को रोकता है, जिससे खून की कमी हो सकती है। साथ ही, पकौड़ों को तलने में इस्तेमाल होने वाला तेल अगर बार-बार गरम किया गया हो तो यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ा सकता है।

Monsoon Diet Tips:मानसून के दौरान
मानसून के दौरान नमी के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए सड़क किनारे बिकने वाले पकौड़ों से फूड पॉइजनिंग, डायरिया और टाइफाइड का खतरा भी रहता है। इसके अलावा, तले हुए और मीठे खाद्य पदार्थों से वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है, खासकर जब शारीरिक गतिविधि कम हो। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि मानसून में चाय-पकौड़ों की जगह हर्बल चाय जैसे तुलसी, अदरक या दालचीनी वाली चाय का सेवन करें। पकौड़ों की जगह भुने हुए मखाने, उबले चने या भुनी सब्जियां खाएं। भोजन में साफ-सफाई का ध्यान रखें और पाचन संबंधी कोई समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें
Health Tips: हल्दी वाला दूध: रात को पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी, जानें और फायदे








