मोदी मंगलवार को आईआईएम के तीन परिसरों का करेंगे उद्घाटन

1 Min Read

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को जम्मू, बोधगया और विशाखापत्तनम में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के परिसरों का उद्घाटन करेंगे और 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

मोदी जिन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे उनमें सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई, आईआईटी तिरूपति, आईआईटी जम्मू, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, अभिकल्पना एवं विनिर्माण संस्थान (आईआईआईटीडीएम) कांचीपुरम, कानपुर में उन्नत प्रौद्योगिकियों पर एक अग्रणी कौशल प्रशिक्षण संस्थान (आईआईएस) और उत्तराखंड के देवप्रयाग एवं त्रिपुरा के अगरतला में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दो परिसर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

संदेशखली: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, लोकसभा समिति की कार्रवाई पर भी रोक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं