दरभंगा, एजेंसियां। दरभंगा में शनिवार को पीएम मोदी ने बीजेपी प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस और लालू परिवार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने मैथिली में अभिवादन करते हुए कहा कि राजा जनक, सीता मैया के पावन मिथिला भूमि के नमन करए छी। मोदी ने भारत माता की जय और जय श्री राम भी कहा। उन्होंने कहा कि 500 साल के इंतजार को परिपूर्ण कर अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बना है।
पीएम ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान दिल्ली और महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन की सरकार थी। इन लोगों ने बिहार के लोगों को वहां से भगा दिया। आज वही लोग आपसे वोट मांगने आ रहे है। क्या आप उन्हें माफ करेंगे?
उन्होंने कहा, जैसे दिल्ली में एक शहजादे हैं। वैसे ही बिहार में भी एक शहजादे हैं। एक ने देश तो एक ने बिहार को जागीर समझा है। दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे हैं। इनके रिपोर्ट कार्ड में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं है।
लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि बिहार के शहजादे के पिता जी ने मुस्लिमों को आरक्षण में से कोटा निकालने की बात कही थी।
मंच पर एनडीए नेताओं के साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान दरभंगा के साथ-साथ झंझारपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, उजियारपुर की सीट को भी साधने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें









