बंगाल में गरजे मोदी, बोले केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं करने देती ममता सरकार

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास टैलेंटेड और स्किल से सामर्थ्यवान युवा आबादी है।

भारत अब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है तो पूरी दुनिया उसे देख रही है। हमारी सरकार ने 10 साल में 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए हैं।

वहीं, 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक पानी पहुंचाया है। केंद्र सरकार ने गांवों तक बिजली भी पहुंचाई है।

विकसित भारत के लिये बंगाल से चाहिए ज्यादा कमल- मोदी

वर्तमान केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा,’हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।

भारत एक विकसित भारत बनने की राह पर आगे बढ़ चला है। इसकी शुरुआत 4 जून को होने जा रही है।

आप ऐसे सांसद चुनिए, जो इस क्षेत्र को लेकर चलें। इसलिए मुझे बंगाल से ज्यादा से ज्यादा कमल जिताकर भेजिए।

ममता सरकार केंद्रीय योजनाओं के लागू होने में डालती है अड़चन

पीएम मोदी ने बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,’बंगाल सरकार ने लाखों आवेदन लटका रखे हैं।

हमने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक हेल्पलाइन बनाई है, लेकिन टीएमसी कहती है, ऐसा नहीं होने देंगे।

मोदी ने हर गरीब को मुफ्त इलाज की गारंटी दी। अब हम 70 साल से ज्यादा उम्र के हर बुजुर्ग को बीमारी में मुफ्त इलाज देंगे।

लेकिन टीएमसी बंगाल में आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दे रही है।

इसे भी पढ़ें

मैं 2 जून को जेल जाने के लिए तैयार: केजरीवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं