मोदी ने साइमन हैरिस को आयरलैंड का सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

1 Min Read

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयरलैंड का सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर साइमन हैरिस को बुधवार को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

सांसद हैरिस मंगलवार को संसद में एक वोट से आयरलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए। वह 37 वर्ष की उम्र में देश का प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आयरलैंड का अब तक का सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर साइमन हैरिस को बधाई।

हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास पर आधारित हैं।”

मोदी ने कहा कि भारत-आयरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर वह आशान्वित हैं।

इसे भी पढ़ें

China: नाव और जहाज की टक्कर, 6 शव बरामद, 2 की तलाश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं