लापता बांग्लादेशी सांसद का कोलकाता के फ्लैट में मिला शव

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। भारत में 8 दिन से लापता बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार बुधवार को कोलकाता के एक फ्लैट में मृत मिले।

बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने कोलकाता पुलिस के हवाले से इसकी पुष्टि की है।

कोलकाता पुलिस ने बताया ने सांसद अनवारुल का शव न्यूटाइन इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

पुलिस ने मामले में 3 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इसे प्री-प्लान मर्डर बताया है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक वे 12 मई को इलाज के सिलसिले में कोलकाता आए थे। इसके अगले दिन ही वे लापता हो गए। अजीम का 13 मई से फोन भी बंद आ रहा था।

इसके बाद 17 मई को उनका फोन बिहार के किसी इलाके में कुछ देर के लिए ऑन हुआ था। वहीं पुलिस का कहना है कि उनके फोन से परिवार के सदस्यों को संदेश भेजे गए थे कि वह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

यह चुनाव संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई हैः खड़गे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं